
गीतांजली हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…
गीतांजली हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, इंटरनेशनल वुमेंस डे सेलिब्रेशन भी
गीतांजली और महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
कैंसर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने की सलाह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कविता पाठ का आयोजन
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को गीतांजली हॉस्पिटल और महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर अवेयरनेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को कैंसर जागरूकता, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और महिला सदस्यों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 10 मार्च, मंगलवार, 2026
दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
उदयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रजनी जोशी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बना दिया।

इस दौरान गीतांजली हॉस्पिटल एवं मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर. के. व्यास ने अपने स्वागत उद्बोधन में कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में गीतांजली हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. आशीष जागेटिया, डॉ. अजय यादव, डॉ. शशांक कोठारी, डॉ. यमन पाटीदार, डॉ. सीमा परतानी और डॉ. नवीन पाटीदार ने कैंसर जागरूकता, लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
read also:जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक ने 5 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म
पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने साझा किए 50 वर्षों के अनुभव
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में अपने लगभग पचास वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवनशैली और खान-पान में सुधार करके कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे. डी. पटेल ने स्लाइड प्रेजेंटेशन दिया
गीतांजली कैंसर सेंटर में उपलब्ध हैं आधुनिक उपचार सुविधाएं
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गीतांजली हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीनतम तकनीक का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गीतांजली कैंसर सेंटर में आधुनिक मशीनों, अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित मेडिकल स्टाफ की मदद से मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है और यदि किसी व्यक्ति को कैंसर से संबंधित कोई लक्षण दिखाई दें तो समय रहते गीतांजली हॉस्पिटल में परामर्श लेकर उपचार शुरू करना चाहिए।
महिला दिवस के महत्व पर दिया गया संदेश
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के महासचिव भंवर सेठ ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक तिथि नहीं बल्कि सम्मान, समानता और संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना न परिवार संभव है, न समाज और न ही राष्ट्र का विकास। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष चौसर लाल कछार, कोषाध्यक्ष वरदान मेहता, नवल पगारिया और महेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का उपड़ना ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के महिला और पुरुष सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें कविता पाठ और गीतों ने कार्यक्रम को रोचक और यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र शर्मा ने किया, जबकि अंत में भंवर सेठ ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
————–
#UdaipurNews, #GeetanjaliHospital, #CancerAwareness, #InternationalWomen’sDay, #HealthNews, #Women’sHealth, #GeetanjaliCancerCenter, #SeniorCitizensInstitute,गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उदयपुर, गीतांजली कैंसर सेंटर, महिला स्वास्थ्य जागरूकता
