बजट 2026-27 भारत के विकसित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक: जोराराम

बजट 2026-27 भारत के विकसित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक: जोराराम

गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान का रोडमैप है नया बजट

केंद्रीय बजट पर मंत्री जोराराम कुमावत ने दी प्रतिक्रिया 

कृषि, पशुपालन, डेयरी और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति

संदीप, 

पाली/ जयपुर, dusrikhabar.com। पाली में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भारत के विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, रोजगार सृजन और हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुनिश्चित करने को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 3 फरवरी,मंगलवार, 2026

पाली में केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया प्रेस के साथ साझा करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत।

पाली में मंत्री जोराराम कुमावत।

सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता

मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इस बजट में महिला, पुरुष, किसान, विद्यार्थी और श्रमिक वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा।

read also:केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: सहकारिता मंत्री गौतम दक

कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मंत्री कुमावत ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

रोजगार सृजन और स्टार्टअप को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन बजट की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

read also:ट्रम्प ने टैरिफ घटाया, सेंसेक्स 2000 अंक चढ़ा: 83,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 600 अंक ऊपर; रियल्टी-IT शेयरों में खरीदारी

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार,लखपति दीदी योजना से महिला सशक्तिकरण

मंत्री ने बताया कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूत किया गया है। इससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। इसके अलावा जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजारों से जोड़ने की व्यवस्था की गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

read also: गिट्स उदयपुर में एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ का आयोजन

देश की आर्थिक मजबूती के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

मंत्री कुमावत ने बताया कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” की भावना को और अधिक मजबूत करता है।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

—————–

केंद्रीय बजट 2026-27, जोराराम कुमावत, पशुपालन मंत्री, #Union Budget, #Budget 2026-27, #Zoraram Kumawat, #Animal Husbandry Minister, #Pali News, #Rajasthan News, #Developed India, #Employment, #Health Schemes, विकसित भारत, कृषि और डेयरी, रोजगार सृजन, लखपति दीदी योजना, स्वास्थ्य बजट, पाली न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com