जयपुर समेत 3जिलों में 80हजार लीटर मिलावटी दूध का काला कारोबार…

जयपुर समेत 3जिलों में 80हजार लीटर मिलावटी दूध का काला कारोबार…

जयपुर समेत तीन जिलों में रोजाना 80 हजार लीटर मिलावटी दूध की सप्लाई का पर्दाफाश

टोंक में मिलावटी दूध फैक्ट्री पर DST की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

दूध को फ्रेश रखने के लिए कास्टिक सोडा का इस्तेमाल, भारी मात्रा में केमिकल जब्त

अजमेर, टोंक और जयपुर तक फैला था नेटवर्क, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

संदीप

टोंक/जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में मिलावटी दूध का एक बड़ा और खतरनाक खेल सामने आया है। टोंक जिले में पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) ने डिग्गी थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए जयपुर, अजमेर और टोंक में रोजाना करीब 80,000 लीटर मिलावटी दूध की सप्लाई का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भारी मात्रा में मिलावटी दूध, वाहन और केमिकल जब्त किए गए हैं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 फरवरी, बुधवार, 2026

डिग्गी में चल रही थी मिलावटी दूध की फैक्ट्री

DST ने यह कार्रवाई सोमवार देर रात डिग्गी कस्बे में बागर की ढाणी, देशमा रोड के पास स्थित एक फैक्ट्री पर की। कार्रवाई का खुलासा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किया गया।
मौके से करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, 5 पिकअप वाहन और दूध से भरा एक टैंकर जब्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग भी मौके पर पहुंचा

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर को मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलावटी दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाए। विभाग की तरफ से इस संबंध में डिग्गी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

read also:मध्यप्रदेश से किराए पर EVM मंगवाकर चुनाव कराएगा राजस्थान, एमओयू

रोजाना 80 हजार लीटर दूध की सप्लाई

DST प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मिलावटी दूध के जरिए आमजन की नसों में जहर घोला जा रहा था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि यहां से रोजाना अजमेर, टोंक और जयपुर में करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा था।

दूध को फ्रेश रखने के लिए मिलाते थे कास्टिक सोडा

मौके से पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि पानी में स्किम्ड मिल्क पाउडर और लैक्टोज मोनोहाइड्रेट मिलाकर दूध जैसा रंग तैयार किया जाता था।

read also:अभिनेता रणदीप हुड्डा ब्रांड एंबेसडर, अलवर टाइगर इंटरनरेशनल हॉफ मैराथन 8 को…
दूध को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कास्टिक सोडा मिलाया जाता था, आपको बता दें कि कास्टिक सोडा स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

फैट बढ़ाने के लिए घी और ऑयल का इस्तेमाल

दूध ऑरिजनल लगे और एकाएक किसी के पकड़ में नहीं आए उसके लिए आरोपी दूध में फैट बढ़ाने के लिए वनस्पति घी, पाम ऑयल और सोयाबीन ऑयल मिलाते थे। इसके बाद इस दूध को अलग-अलग टैंकरों और पिकअप वाहनों में भरकर विभिन्न शहरों में सप्लाई किया जाता था।

read also:नाबालिग से छेड़छाड़ और सुसाइड मामला: पीड़ित पक्ष को बताए बिना गोवर्धन बना परिवादी, पॉक्सो कोर्ट में परिवाद लगाया

भारी मात्रा में केमिकल और सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से मिलावटी दूध बनाने में उपयोग हो रही सामग्री भी जब्त की है, जिसमें शामिल हैं—

  • सोयाबीन ऑयल – 2100 लीटर

  • वनस्पति घी – 500 लीटर

  • मलाई उतरे दूध का चूर्ण – 550 किलोग्राम

  • लैक्टोज मोनोहाइड्रेट – 2500 किलोग्राम

  • कास्टिक सोडा – 105 किलोग्राम

5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने मौके से राजू, कालू, महिपाल, शिवराज और ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इनमें से कालू को छोड़कर चार आरोपी अजमेर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, अवैध फैक्ट्री का संचालन बहरोड़ निवासी सोनू यादव कर रहा था, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

read also:मुम्बई में एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख टकराए, बड़ा हादसा…

तीनों जिलों में नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जयपुर समेत तीनों जिलों में फैले नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, ताकि मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।

———

#Adulterated Milk, #Jaipur News, #Tonk News, #Rajasthan Police, #DST Action, #Food Safety, मिलावटी दूध, जयपुर मिलावटी दूध, टोंक दूध फैक्ट्री, DST कार्रवाई, कास्टिक सोडा दूध, अजमेर दूध सप्लाई

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com