
‘व्यापार राजस्थान 2026’ में ऑटो रिटेल सेक्टर ने तैयार किया ‘विकसित राजस्थान’ का रोडमैप
जयपुर में ‘व्यापार राजस्थान 2026’ का भव्य समापन
500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी, सरकार-उद्योग के बीच गहन संवाद
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ऑटो रिटेल को बताया विकास का इंजन
राज्य सरकार कर रही मोबिलिटी रिटेल इकोसिस्टम का निर्माण
AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई श्रम संहिता पर विशेष सत्र
सड़क सुरक्षा पर जोर, #DealershipForGood अभियान का संदेश
कौशल विकास के लिए FADA, ASDC और सरकार के बीच MoU साइन
OEM कंपनियों ने बताए भविष्य के मोबिलिटी ट्रेंड्स
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। Jaipur में आयोजित ‘व्यापार राजस्थान 2026’ कॉन्क्लेव का सफल समापन हुआ, जिसमें Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के नेतृत्व में ऑटो रिटेल उद्योग, सरकार और OEM कंपनियों ने मिलकर विकसित राजस्थान के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी ने ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर की बढ़ती ताकत को दर्शाया।
मुख्यमंत्री ने बताई ऑटो सेक्टर की अहम भूमिका
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रिंग रोड विकास, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन और ऑटो सेक्टर के लिए विशेष ज़ोन जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिससे निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान निवेश एवं व्यापार का पसंदीदा केंद्र बनकर उभर रहा है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12अप्रेल, रविवार, 2026

जयपुर में ‘व्यापार राजस्थान 2026’ का भव्य समापन
ऑटोमोबाइल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
नीति, तकनीक और भविष्य पर गहन चर्चा
कॉन्क्लेव में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, AI के उपयोग, और नई श्रम संहिता जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। शर्विक शाह ने उद्योग-सरकार समन्वय पर विस्तार से चर्चा की, तो अनिल कौशिक ने श्रम कानूनों से जुड़े बदलावों की जानकारी दी, इधर कैवल शाह ने ऑटो रिटेल में AI के उपयोग को समझाया। यह सत्र ऑटो रिटेल इकोसिस्टम को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

जयपुर में ‘व्यापार राजस्थान 2026’ का भव्य समापन
‘सुरक्षित राजस्थान’ के लिए साझा पहल
सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित विशेष सत्र में पुलिस और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया। #DealershipForGood अभियान के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।
OEM और सरकार के साथ खुली चर्चा
कॉन्क्लेव में Hero MotoCorp, Honda Cars India और Toyota Kirloskar Motor के वरिष्ठ अधिकारियों ने बदलते मोबिलिटी ट्रेंड्स और उपभोक्ता अपेक्षाओं पर चर्चा की। वहीं ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सत्र में डीलर्स की समस्याओं और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया।
कौशल विकास के लिए बड़ा कदम, महिलाओं और युवाओं का बढ़ेगा नेतृत्व
कार्यक्रम का अहम आकर्षण रहा FADA, ASDC और राजस्थान सरकार के बीच MoU साइन, जिसके तहत युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में Women in FADA (WiF) और FADA GenX जैसी पहलों को प्रमुखता दी गई, जिनका उद्देश्य ऑटो सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और युवा डीलर्स को नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
FADA का विज़न: रोजगार और विकास
FADA के अनुसार, देशभर में 15,000 से अधिक डीलरशिप और 30,000 आउटलेट्स के माध्यम से लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह संगठन ऑटो पॉलिसी, टैक्सेशन, रोड सेफ्टी और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सरकार को सुझाव देता है।
——————-
#FADA, #Business Rajasthan 2026, #Jaipur News, #Auto Retail Sector, #Rajasthan Government, #Bhajanlal Sharma, #Skill Development, #OEM, #Road Safety, #Business News India, व्यापार राजस्थान 2026, जयपुर कॉन्क्लेव, FADA इंडिया, ऑटोमोबाइल रिटेल, विकसित राजस्थान, भजनलाल शर्मा, ऑटो इंडस्ट्री, OEM कंपनियां, सड़क सुरक्षा, स्किल डेवलपमेंट
