
RHB के नए आयुक्त अरविंद पोसवाल ने संभाला पदभार, ‘Housing for All’ पर
आमजन को घर उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: आयुक्त राजस्थान हाउसिंग बोर्ड
लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश
गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर
महावीर सिंह,
जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के नए आयुक्त अरविंद पोसवाल ने पदभार संभालते ही Housing for All के लक्ष्य को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जयपुर स्थित आवास भवन में गुरुवार को IAS अधिकारी अरविंद पोसवाल ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्यभर में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की।
read also:पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्य समीक्षा, ब्रह्म कॉरिडोर थीम के अनुसार कार्य निर्देश
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के लिए घर उपलब्ध कराना बोर्ड की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और Housing for All के विजन को साकार करना प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। पोसवाल ने अधिकारियों की अब तक की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड ने गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा कर जनता का विश्वास जीता है, जिसे आगे और मजबूत करना जरूरी है।
बैठक में जयपुर सहित विभिन्न जिलों की परियोजनाओं की जानकारी दी गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद उन्होंने आवास भवन परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।
read also:वाणिज्यिक न्यायालय का बड़ा फैसला, सरस जैसे नाम से घी बेचने पर रोक
इससे पूर्व सचिव गोपाल सिंह ने आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य संपदा अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, तेजवीर सिंह मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अतिरिक्त मुख्य अभियंता और आवासीय अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
read also:सांसद-IAS दंपत्ति विवाद राजस्थान में चर्चा का विषय, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव…
——————–
#HousingForAll, #RajasthanHousingBoard, #ArvindPoswal, #JaipurNews, #IAS, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, अरविंद पोसवाल, Housing for All, आवास योजना, जयपुर
