
उदयपुर में 25 साल के तस्कर के घर से मिला 51लाख रुपए कैश, ANTF की…
उदयपुर में फल-फूल रहे युवा तस्कर, महंगे शौक ने बढ़ाया अपराध
कम उम्र में खड़ा किया बड़ा नशा नेटवर्क, जांच में बड़े खुलासे संभव
डिगरकिया गांव में ANTF छापा, घर से नोटों का जखीरा बरामद
878 ग्राम अवैध अफीम के साथ 51.65 लाख रुपए जब्त
पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी, घेराबंदी में पकड़ा गया
पूछताछ जारी, कई तस्करों से जुड़े तार खंगाल रही पुलिस
नवीन सक्सेना,
उदयपुर, dusrikhabar.com। उदयपुर में ANTF कार्रवाई के तहत एक बड़े नशा तस्कर का पर्दाफाश हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डिगरकिया गांव में छापा मारकर 25 वर्षीय आरोपी के घर से लाखों रुपए नकद और अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस को शक है कि यह पैसा नशे के काले कारोबार से कमाया गया है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 18 अप्रेल, शनिवार, 2026
उदयपुर के डिगरकिया गांव में एंटी नारकोटिक्स की कार्रवाई
उदयपुर जिले के डिगरकिया गांव में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आरोपी राजू पाटीदार (25) के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि आरोपी अपने घर में भारी मात्रा में नशा छिपाकर रखे हुए है और जल्द ही इसकी सप्लाई करने वाला है।
read also:जयपुर में IFWJ संघ के पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद, 19 दिन से जारी है धरना…
सूचना मिलते ही ANTF टीम ने घासा थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के कारण उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
घर से मिला 51 लाख रुपए के नोटों का जखीरा
तलाशी के दौरान पुलिस को जो मिला, उसने सभी को चौंका दिया। घर के अंदर से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी गिनती करने पर कुल रकम 51 लाख 65 हजार रुपए निकली। इसके अलावा 878 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई। पुलिस का मानना है कि यह पूरी रकम नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई है।
इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी ने कम उम्र में ही नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उन्होंने कहा कि टीम को जैसे ही इनपुट मिला, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस को बड़ा रैकेट के खुलासे की उम्मीद
अब पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह अफीम कहां से लाता था और किन-किन लोगों के साथ मिलकर इस नेटवर्क को चला रहा था। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
—————–
#Udaipur News, #Rajasthan Crime, #ANTF Raid, #Drug Smuggling, #Breaking News, उदयपुर ANTF छापा, नशा तस्कर गिरफ्तार, अफीम बरामद, 51 लाख कैश, राजस्थान क्राइम न्यूज
