होटल कजरी उदयपुर को मिला नया इकाई प्रभारी, महेंद्र सिंह गुर्जर को सौंपी गई जिम्मेदारी

होटल कजरी उदयपुर को मिला नया इकाई प्रभारी, महेंद्र सिंह गुर्जर को सौंपी गई जिम्मेदारी

होटल कजरी की कमान नए इकाई प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर को, शनिवार को ज्वॉइनिंग

पांच दावेदारों की दौड़ में महेंद्र सिंह गुर्जर रहे सबसे मजबूत उम्मीदवार

एक महीने की चर्चाओं पर लगा विराम, आरटीडीसी ने जारी किए नियुक्ति आदेश

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के प्रतिष्ठित होटल कजरी, उदयपुर में लंबे समय से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर आखिरकार विराम लग गया है। निगम मुख्यालय ने गुरुवार शाम 6 बजे आदेश जारी कर महेंद्र सिंह गुर्जर को होटल कजरी का नया इकाई प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को लेकर पिछले एक महीने से पर्यटन विभाग और आरटीडीसी के गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी था।

read also:बाली घूमने का सुनहरा मौका: 5 रात-6 दिन के टूर पैकेज के साथ ‘वीजा ऑन अराइवल’ सुविधा, भारत से कैसे पहुंचे बाली ?

मुख्यालय की पहली पसंद महेंद्र सिंह गुर्जर

होटल कजरी उदयपुर को मिला नया इकाई प्रभारी, महेंद्र सिंह गुर्जर को सौंपी गई जिम्मेदारीआरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक शेर सिंह लुहाड़िया की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आईएमएफएल अनुभाग मुख्यालय में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह गुर्जर को होटल कजरी, उदयपुर के इकाई प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

उन्हें अग्रिम आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उनकी जगह होटल स्वागत में होम असिस्टेंट के पद पर कार्यरत राम स्वरूप गुर्जर को आईएमएफएल अनुभाग मुख्यालय में पद स्थापित किया गया है। 

read also:दिल्ली में होटल के बाद, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड, 3 लोगों की मौत, दोनों प्रकरणों में प्रशासन की लापरवाही उजागर…!

एक महीने तक चली चर्चाएं, पांच अधिकारियों के नाम थे दौड़ में

सूत्रों के अनुसार होटल कजरी में इकाई प्रभारी पद के लिए पिछले करीब एक महीने से मंथन चल रहा था। इस दौरान पांच अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आए थे। इनमें सीकर, उदयपुर, कोलकाता और जयपुर मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल थे। हालांकि शुरुआत से ही महेंद्र सिंह गुर्जर को मुख्यालय की पहली पसंद माना जा रहा था।

read also:फ्रिज में ब्लास्ट,कर्मचारी की मौत-VIDEO: गुजरात में होटल में हादसा; उदयपुर के युवक की गई जान, एक महीने पहले गया था नौकरी करने

शनिवार को संभालेंगे कार्यभार, पर्यटन क्षेत्र की निगाहें नई जिम्मेदारी पर

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह गुर्जर अगले एक-दो दिनों में होटल कजरी, उदयपुर में पदभार ग्रहण कर सकते हैं। उदयपुर पर्यटन क्षेत्र में होटल कजरी आरटीडीसी की महत्वपूर्ण इकाइयों में गिना जाता है। ऐसे में नई नियुक्ति के बाद होटल के संचालन, पर्यटन सेवाओं और राजस्व वृद्धि को लेकर सभी की निगाहें नए इकाई प्रभारी के कार्यकाल पर टिकी रहेंगी।

————————-  

#Hotel Kajri Udaipur, #RTDC, Rajasthan Tourism, #Mahendra Singh Gurjar, #Tourism Department, #Udaipur News, #Rajasthan News, #Hotel Management, #Tourism Industry, #Administrative Appointment, होटल कजरी उदयपुर, महेंद्र सिंह गुर्जर, आरटीडीसी, RTDC Hotel Kajri, उदयपुर पर्यटन, इकाई प्रभारी नियुक्ति, राजस्थान पर्यटन विभाग

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com