मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरस पार्लर में छाछ लिया स्वाद, बोले- हर सरकारी-सार्वजनिक स्थल तक पहुंचे सरस उत्पाद…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरस पार्लर में छाछ लिया स्वाद, बोले- हर सरकारी-सार्वजनिक स्थल तक पहुंचे सरस उत्पाद…

सरस उत्पादों की गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद की मुख्यमंत्री ने की सराहना

राजकीय कार्यालयों, अस्पतालों और पर्यटन स्थलों पर सरस आउटलेट खोलने के निर्देश

आमजन से सीधे संवाद कर सीएम ने पौष्टिक पेय अपनाने का दिया संदेश

सरस पार्लर कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं और सेवा गुणवत्ता का लिया जायजा

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम शासन सचिवालय स्थित सरस पार्लर पहुंचे, जहां उन्होंने सरस छाछ का स्वाद लिया और उसकी गुणवत्ता एवं पारंपरिक स्वाद की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आरसीडीएफ प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज को निर्देश दिए कि प्रदेश के राजकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, चिकित्सालयों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सरस के आउटलेट्स खोले जाएं, ताकि आमजन तक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद आसानी से पहुंच सकें। मुख्यमंत्री के अचानक पार्लर पहुंचने से वहां मौजूद उपभोक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 30 मई, शनिवार, 2026

सरस छाछ के स्वाद और गुणवत्ता से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित सरस पार्लर पर पहुंचकर सरस छाछ का आनंद लिया। उन्होंने सरस उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और पारंपरिक स्वाद की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक पेय संस्कृति को बढ़ावा देने में सरस डेयरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सरकारी कार्यालयों और पर्यटन स्थलों पर खुलेंगे सरस आउटलेट्स

मुख्यमंत्री ने आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेशभर के राजकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सरस के आउटलेट्स शुरू किए जाने चाहिए। इससे लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे।\

read also:होटल कजरी की जीएम कुर्सी पर संग्राम! आरटीडीसी के गलियारों से सचिवालय तक लॉबिंग तेज, कुर्सी को लेकर एक अनार सौ बीमार

उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक पेय अपनाने की जरूरत है और सरस छाछ इसका बेहतरीन विकल्प है।

आमजन से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री, लोगों में दिखा उत्साह

सरस पार्लर पर मौजूद उपभोक्ता मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर रोमांचित नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से सीधे संवाद किया और उनसे सरस उत्पादों की गुणवत्ता व उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को पारंपरिक और पौष्टिक पेय पदार्थों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री का यह मानवीय और सहज व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए खास अनुभव बन गया।

read also:हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा घटाई, 3 PSO हटाए: सांसद बोले- मैंने तो कभी मांगी ही नहीं, मेरे साथ हजारों युवा हमेशा खड़े हैं

कर्मचारियों से बातचीत कर जानी व्यवस्थाओं की स्थिति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरस पार्लर के कर्मचारियों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, उत्पादों की उपलब्धता और उपभोक्ता सेवा व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेहतर गुणवत्ता और सेवा से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है।

पारंपरिक पेय को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री की इस पहल को स्थानीय डेयरी उत्पादों और स्वदेशी पेय संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सार्वजनिक स्थलों पर सरस आउटलेट्स का विस्तार होता है तो इससे स्थानीय डेयरी उद्योग को मजबूती मिलने के साथ-साथ लोगों को पौष्टिक विकल्प भी मिलेंगे।

read also:अजमेर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आरोपी ने मिलने बुलाया, किया दुष्कर्म; बहन से भी दोस्ती का बनाया दबाव

————————-

#BhajanlalSharma, #SarasDairy, #RCDF, #SarasChhachh, #RajasthanNews, #JaipurNews, #HealthyDrinks, #TraditionalDrinks, #ShrutiBhardwaj, #SarasParlour, भजनलाल शर्मा, सरस छाछ, सरस पार्लर, RCDF, श्रुति भारद्वाज, राजस्थान डेयरी, सरस डेयरी, स्वास्थ्यवर्धक पेय, पारंपरिक पेय, राजस्थान समाचार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com