
वसुंधरा और कटारिया की एयरपोर्ट पर मुलाकात के सियासी मायने…!
उदयपुर एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे और राज्यपाल कटारिया की मुलाकात
10 मिनट की चर्चा के बाद अलग-अलग गंतव्य के लिए रवाना
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हुई अहम मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
भाजपा नेताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में जुटी भीड़
राज्यपाल कटारिया ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता का हालचाल भी जाना
विजय श्रीवास्तव,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त खास राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की आमने-सामने मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 8 अप्रेल, बुधवार, 2026
संक्षिप्त भेंट या रणनीतिक-राजनीतिक मुलाकात
उदयपुर के डबोक स्थित एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे के पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद कटारिया चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए, जबकि राजे बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गईं।
read also:सरस घी हुआ महंगा: 20 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, नई कीमतें 8 अप्रेल से लागू
एयरपोर्ट पर इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी और भाजपा नेता अतुल चंडालिया सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, रविन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह, मांगीलाल जोशी, दलीचंद डांगी, नानालाल अहारी, वंदना मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन मीणा समेत कई नेताओं ने भी वसुंधरा राजे का स्वागत किया।
read also:जयपुर-टोंक-नागौर-उदयपुर सहित 11 शहरों में मंडल की नई आवासीय योजनाएं
अस्पताल में भी पहुंचे राज्यपाल
एयरपोर्ट मुलाकात के अलावा, गुलाबचंद कटारिया ने बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरड़िया (93) की कुशलक्षेम भी जानी। उन्होंने आईसीयू में भर्ती चोरड़िया से मुलाकात कर कहा कि उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। इस दौरान उन्होंने परिजनों और डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और बेहतर इलाज की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
क्या हैं राजनीतिक मायने, शिष्टाचार से कहीं अधिक…
राजे और कटारिया की यह मुलाकात भले ही संक्षिप्त रही हो, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों ही नेता भाजपा के बड़े चेहरे हैं, ऐसे में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
राजस्थान भाजपा के मौजूदा सियासी परिदृश्य में वसुंधरा राजे और गुलाबचंद कटारिया की उदयपुर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार से अधिक माना जा रहा है। दोनों की यह बातचीत संगठन और नेतृत्व के बीच संतुलन के संकेत देती है।
एक ओर राजे राज्य की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा हैं, वहीं कटारिया संगठन और केंद्र के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। ऐसे में यह मुलाकात आंतरिक समन्वय, रणनीतिक संवाद और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर अहम संकेत दे सकती है। इसे भाजपा के भीतर एकजुटता और शक्ति संतुलन साधने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
—————–
#VasundharaRaje, #GulabChandKataria, #UdaipurNews, #RajasthanPolitics], #BJPNews, #BreakingNews, वसुंधरा राजे उदयपुर, गुलाबचंद कटारिया मुलाकात, उदयपुर एयरपोर्ट खबर, भाजपा नेता मुलाकात, राजस्थान राजनीति
