नागौर के नए कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बैठक, जनहित-समयबद्ध कार्य पर…

नागौर के नए कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बैठक, जनहित-समयबद्ध कार्य पर…

पदभार संभालते ही अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, जवाबदेही और टीमवर्क पर फोकस

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा

संदीप,

नागौर, dusrikhabar.com। नागौर में नव नियुक्त जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के लिए सख्त रुख अपनाया। पहली ही बैठक में उन्होंने समयबद्ध कार्य निष्पादन और जनहित प्राथमिकता पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। 

नागौर में रविवार को नवपदस्थापित जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए समयबद्ध कार्य, जवाबदेही तय करने और समन्वित टीमवर्क पर विशेष बल दिया।

read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 अप्रेल, सोमवार, 2026

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग लक्ष्य-आधारित कार्य प्रणाली अपनाएं और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें।

योजनाओं की समीक्षा और निर्देश

बैठक के दौरान कलेक्टर ने राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।

सड़क और विकास कार्यों पर फोकस

सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचए और आरएसआरडीसी के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्यों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

read also: कोटा: ओम बिरला ने किया जल संसाधन भवन का लोकार्पण, मंत्री सुरेश रावत…

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर चर्चा

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ बैठक में समर कंटिन्जेंसी प्लान, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और टैंकर संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।वहीं डिस्कॉम अधिकारियों से आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति की तैयारियों और RDSS योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, ताकि गर्मी में किसी प्रकार की समस्या न हो।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाया जाए, ताकि आमजन को समय पर इलाज मिल सके। 

read also:‘बॉक्स ऑफिस के बाप’ निकले आदित्य धर! 18 दिनों में 1000 करोड़ पार हुई धुरंधर 2

इसके बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (एसआई) एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त परीक्षा के प्रथम दिन रविवार को नागौर जिले के सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, समन्वित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पूरे जिले में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली।

रविवार को संपन्न हुई परीक्षा की प्रथम पारी में जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5448 अभ्यर्थियों में से 3254 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2194 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें कुल उपस्थिति प्रतिशत 59.73 दर्ज किया गया। इसी प्रकार द्वितीय पारी में भी 5448 अभ्यर्थियों में से 3235 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2213 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति 59.38 प्रतिशत रही।

read also:उदयपुर होकर गुजरेगी नई समर स्पेशल-ट्रेन: कानपुर से असारवा के बीच कल से चलेगी, हफ्ते में एक दिन मिलेगी सुविधा

———————— 

#नागौरन्यूज, #CollectorMeeting, #DevendraKuma,r #RajasthanNews, #Development, #PublicWelfare, नागौर कलेक्टर बैठक, देवेंद्र कुमार नागौर, प्रशासनिक समीक्षा, पेयजल व्यवस्था नागौर, सड़क विकास योजना

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com