
JK सीमेंट की CSR के तहत पशुधन विकास की एक और बड़ी पहल, 25 ग्राम..
CSR के तहत जेके सीमेंट 25 ग्राम पंचायतों में कर रही पशुधन विकास योजना संचालित
105 पशुपालकों की भागीदारी, उन्नत नस्लों का हुआ मूल्यांकन
नस्ल सुधार, प्रशिक्षण और तकनीक से बढ़ेगी दुग्ध उत्पादन क्षमता
निम्बाहेड़ा,dusrikhabar.com। निंबाहेड़ा में जे.के. सीमेंट लिमिटेड की ओर से संचालित पशुधन विकास परियोजना के तहत फाचर अहिरान ग्राम पंचायत में बछड़ा-बछड़ी रैली का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाना, नस्ल सुधार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है।
CSR के तहत पशुपालकों को सशक्त बनाने की पहल
जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जे.के. ट्रस्ट के माध्यम से समेकित पशुधन विकास परियोजना संचालित की जा रही है। यह योजना निंबाहेड़ा और मांगरोल प्लांट के आसपास की 25 ग्राम पंचायतों में लागू है, जिसमें पशु नस्ल सुधार, टीकाकरण, चिकित्सा शिविर, हरा चारा उत्पादन और महिला पशुपालकों का प्रशिक्षण शामिल है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 मार्च, शनिवार, 2026
उन्नत नस्ल से बढ़ रही आय और उत्पादन
पिछले कई वर्षों से कृत्रिम गर्भाधान के जरिए उन्नत नस्लों के पशुओं का विकास किया जा रहा है, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हो रही है और पशुपालकों को अतिरिक्त आय मिल रही है। फाचर अहिरान में आयोजित बछड़ा-बछड़ी रैली में 105 पशुपालकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पहले से अपने पशुओं का पंजीकरण कराया था। इस दौरान मुर्रा भैंस, गिर गाय और होलस्टीन फ्रीजियन (HF) नस्ल के बछड़ा-बछड़ी का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया।
read also:“Women in Design” से महिला सशक्तिकरण और शिल्प को नई पहचान: अर्चना सुराणा
ऊर्जा संकट से निपटने के लिए गोबर गैस पर जोर
पशुपालन विभाग के डॉ. ओ.पी. मेहरा, डॉ. पुरुषोत्तम गुप्ता और डॉ. अनिल मौर्या की संयुक्त टीम ने पशुओं का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन किया। कार्यक्रम में जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने सभी पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना कल के संकट के सभी ने मिलकर सामना किया अब देश में ऊर्जा भंडार का संकट आने वाला है पशुपालक गोबर गैस बना कर इस संकट की घडी से लड़ सकते हैं। साथ ही सभी पशुपालकों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
दूध उत्पादों से बढ़ेगी आमदनी
एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पशुपालक दूध से बने उत्पादों को बाजार में बेचकर अपनी आय में और वृद्धि कर सकते हैं। डॉ. रवि यादव ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार के फायदे समझाना है, जिससे वे अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा प्राप्त कर सकें।
पशुपालन विभाग ने दी तकनीकी जानकारी
डॉ. ओ.पी. मेहरा ने पशुपालकों को पशु पोषण, रोग प्रबंधन और आधुनिक दुग्ध उत्पादन तकनीकों पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग को बढ़ाने के लिए सहयोग की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न नस्लों के विजेता पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
read also:Behavior Change Through Social Marketing to Curb Tobacco and Substance Abuse: Dr. Ramesh Gandhi
इस अवसर पर सरपंच विक्रम अहीर, शैलेश अहीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की मांग की।
——————–
#JKCement, #NimbaheraNews, #CSR #LivestockDevelopment, #DairyFarming, #AnimalHusbandry, #RajasthanNews, #FarmersIncome, #BreedImprovement, #CalfRally, JK Cement, Livestock Development Project, Nimbahera News, Calf Rally, Animal Husbandry, Dairy Farming, Rajasthan News, CSR Initiative, Breed Improvement
