पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित, मुकेश मीणा अध्यक्ष, राजकुमार जकड़ी बने महासचिव…

पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित, मुकेश मीणा अध्यक्ष, राजकुमार जकड़ी बने महासचिव…

पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन

मुकेश मीणा फिर बने क्लब के अध्यक्ष, तो राजकुमार जकड़ी महासचिव पद पर निर्वाचित 

आर्थिक संकट और गिरती साख के बीच नई टीम से उम्मीदें

पारदर्शिता और सुधार की राह पर बड़ी चुनौती

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com।  जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम मंगलवार शाम घोषित किए गए, जिसमें एक बार फिर मुकेश मीणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि इस बार का उनका कार्यकाल पत्रकारों के हितों को समर्पित रहेगा।

पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित, मुकेश मीणा अध्यक्ष, राजकुमार जकड़ी बने महासचिव...पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव के परिणाम मंगलवार शाम पांच बजे घोषित कर दिए गए। चुनाव में नई कार्यकारिणी में मुकेश मीणा लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वहीं राजकुमार शर्मा जकड़ी को महासचिव, नमो नारायण अवस्थी को कोषाध्यक्ष और मोनिका व पुष्पेंद्र सिंह राजावत को उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में दस सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ, जिनमें अनिता शर्मा, मतीश पारीक, निखिलेश शर्मा, छगनलाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेंद्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर और धूलीचंद मीणा शामिल हैं।

दूसरीखबर डॉट कॉम की ओर से नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी गई है। हालांकि यह जीत केवल पद प्राप्ति नहीं, बल्कि प्रेस क्लब के पुनरुद्धार की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित, मुकेश मीणा अध्यक्ष, राजकुमार जकड़ी बने महासचिव...

वर्तमान में क्लब गहरे आर्थिक संकट और संगठनात्मक चुनौतियों से जूझ रहा है, जिससे पत्रकारों और उनके परिजनों का भरोसा कमजोर पड़ा है।

नई कार्यकारिणी से उम्मीद की जा रही है कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ क्लब की साख को फिर से स्थापित करेंगे।

यह समय व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर सामूहिक हित में निर्णय लेने का है, ताकि क्लब का खोया हुआ गौरव लौट सके। 

इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में इस बार नए लोगों के शामिल होने से एक नई उम्मीद जगी है।

इस बार हर बार की तरफ एजेंडे केवल कागजों में सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इस वर्ष पूरी मेहनत से पत्रकारों के हितों के लिए प्रेसक्लब के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कार्य करेंगे।

—————-

#PinkCityPressClub, #MukeshMeena, #PressClubElection, #JaipurNews, #Media, पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव, मुकेश मीणा, प्रेस क्लब जयपुर, चुनाव परिणाम, कार्यकारिणी

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com