राजस्थान आवासन मंडल की ‘समृद्धि योजना’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड

राजस्थान आवासन मंडल की ‘समृद्धि योजना’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड

दिल्ली में आयोजित समारोह में आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने लिया सम्मान

कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता के फ्लैट देकर बनी मिसाल

लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स से बढ़ी आवासन मंडल की साख

किफायती आवास मॉडल को राष्ट्रीय पहचान: आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा

किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास देने में मण्डल प्रयासरत- मंडल आयुक्त

संदीप,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान आवासन मंडल की समृद्धि अपार्टमेंट योजना (Samriddhi Housing Scheme) को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। इस योजना को SKOCH गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिससे राज्य की किफायती आवास योजनाओं (Affordable Housing Rajasthan) को नई पहचान मिली है।

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में SKOCH गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से राजस्थान आवासन मंडल की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है।

किफायती दरों में आधुनिक सुविधाओं का मॉडल

आवासन आयुक्त ने बताया कि समृद्धि अपार्टमेंट योजना में दो प्रकार के फ्लैट बनाए गए 960 वर्ग फीट (अनुमानित 33 लाख, लेकिन दिए गए 31 लाख में) और 1100 वर्ग फीट (अनुमानित 36 लाख, लेकिन दिए गए 35 लाख में)। 

इस योजना ने साबित किया है कि कम कीमत में उच्च गुणवत्ता वाले आवास (Affordable Housing Scheme) भी संभव हैं। यह योजना आम नागरिकों के लिए किफायती और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने का सफल उदाहरण बन चुकी है।

राजस्थान आवासन मंडल की ‘समृद्धि योजना’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड

राजस्थान आवासन मंडल की ‘समृद्धि योजना’ को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड, आवासन मंडल आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा अवॉर्ड ग्रहण करते हुए।

159 आवंटियों को मिल चुके हैं आवंटन पत्र, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर फोकस

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 159 आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे जिससे योजना की जमीनी सफलता भी सामने आई है।

डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देकर कार्य कर रहा है। अब मंडल पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़ते हुए तकनीकी नवाचार आधारित परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है।

पहले भी मिल चुके हैं कई बड़े अवॉर्ड

राजस्थान आवासन मंडल अवॉर्ड लिस्ट में यह एक और उपलब्धि है। इससे पहले भी फाउंटेन स्क्वायर पार्क व एक्सपोजिशन ग्राउंड के लिए IBC अवार्ड, मुख्यालय को BEE 5 स्टार रेटिंग, माही योजना को NAREDCO अवार्ड और SS रेजीडेंसी को इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट अवार्ड मिल चुके हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान

SKOCH गोल्ड अवार्ड समारोह के दौरान दिल्ली में आयोजित हुए इस समारोह में राजस्थान आवासन मंडल के मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल , तेजवीर सिंह मीणा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

———————-

#RajasthanHousingBoard, #SamriddhiYojana, #SKOCHAward, #AffordableHousing, #JaipurNews, #RealEstateIndia, राजस्थान आवासन मंडल, समृद्धि योजना, SKOCH गोल्ड अवार्ड, Affordable Housing Rajasthan, जयपुर न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com