डेयरी विकास में नवाचारों पर प्रमुख सचिव वीएस भाले ने की RCDF की सराहना

डेयरी विकास में नवाचारों पर प्रमुख सचिव वीएस भाले ने की RCDF की सराहना

सरस को राष्ट्रीय ब्राण्ड बनाने की तैयारी और डेयरी विकास में नवाचारों पर RCDF की प्रशंसा

45 लाख लीटर दुग्ध संकलन, रिकॉर्ड टर्नओवर पर प्रमुख सचिव ने थपथपाई RCDF की पीठ

“दूध का दूध, पानी का पानी” अभियान से मिलावट पर रोक

2000 करोड़ के डेयरी फंड से विकास को मिलेगी रफ्तार

संदीप,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में डेयरी सेक्टर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले ने आरसीडीएफ (RCDF) के नवाचारों, रिकॉर्ड टर्नओवर और डेयरी विकास गतिविधियों की सराहना करते हुए सरस ब्राण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रयासों को सराहा। 

पशुपालन, डेयरी, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले ने आरसीडीएफ (RCDF) द्वारा डेयरी विकास के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सरस ब्राण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के प्रयास गंभीरता से किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में राजस्थान को डेयरी सेक्टर में नई पहचान देंगे।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 26 मार्च, गुरुवार, 2026

रिकॉर्ड टर्नओवर और ऐतिहासिक लाभ

प्रमुख शासन सचिव ने पिछले वित्तीय वर्ष में आरसीडीएफ द्वारा हासिल किए गए रिकॉर्ड टर्नओवर और 47 वर्षों के इतिहास में सबसे अधिक लाभ अर्जित करने पर संस्थान और जिला दुग्ध संघों की कार्यप्रणाली की सराहना की। यह उपलब्धि राजस्थान डेयरी सेक्टर के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

आरसीडीएफ और जिला दुग्ध संघों को डेयरी विकास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित गोपाल रत्न अवार्ड और भारतीय सेना से मिले सम्मान पर भी भाले ने प्रसन्नता जताई। इससे सरस ब्राण्ड की विश्वसनीयता और मजबूत हुई है।

read also:प्रोफिट में RTDC, फिर भी होटल कर्मचारियों को सैलेरी का टोटा…!

45 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध संकलन

वर्तमान में राज्य में 45 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध संकलन हो रहा है। भाले ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि कार्यशील समितियों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को डेयरी से जोड़ा जाए। समीक्षा बैठक में क्वालिटी कंट्रोल को मजबूत करने के लिए राज्य स्तरीय डैशबोर्ड बनाने का सुझाव दिया गया। जिससे दूध की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

  • दूध और दुग्ध उत्पादों की रियल टाइम मॉनिटरिंग
  • अत्याधुनिक टेस्टिंग मशीन और उपकरण लगाने पर जोर
  • मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम

read also:“सिटी ऑफ हण्ड्रेड आइलैंड्स” बांसवाड़ा को पर्यटन हब बनाने की तैयारी…!

नवाचार: कैमल मिल्क और बटर चिपलेट

भाले ने डेयरी सेक्टर में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए सुझाव दिया कि कैमल मिल्क को पाउडर के रूप में विकसित किया जाए, साथ ही बटर को चिपलेट फॉर्म में बाजार में उतारा जाए। इससे सरस ब्राण्ड को नए बाजार मिल सकते हैं।

RCDF प्रबंधक एवं प्रशासक वरिष्ठ IAS श्रुति भारद्वाज

पशुपालन, डेयरी, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास एस भाले एवं RCDF प्रशासक श्रुति भारद्वाज।

योजनाओं से डेयरी सेक्टर को गति

आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं से डेयरी विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (1000 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़) यह देश में पहली बार है जब किसी राज्य ने डेयरी विकास के लिए इतना बड़ा फंड बनाया है।

read also:सिलेंडर नहीं मिला तो थम गई शहनाई… गैस संकट की वजह से टली बेटी की शादी

आरसीडीएफ द्वारा चलाया जा रहा “दूध का दूध, पानी का पानी” अभियान मिलावट रोकने में कारगर साबित हुआ है। इससे मिलावटी दूध पर प्रभावी अंकुश लगा है और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है।

समीक्षा बैठक में क्या हुआ खास

जयपुर स्थित सरस संकुल मुख्यालय में आयोजित बैठक में भविष्य की योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण, 2026-27 बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा और डेयरी सेक्टर में नवाचारों पर फोकस मुद्दे छाए रहे। प्रमुख सचिव की इस समीक्षा बैठक में सरस से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

read also:राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में अब नेगेटिव मार्किंग में राहत:

बहरहाल आरसीडीएफ का रिकॉर्ड प्रदर्शन और नवाचार राजस्थान के डेयरी सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं। यदि गुणवत्ता, नवाचार और योजनाओं का सही क्रियान्वयन जारी रहा, तो सरस ब्राण्ड जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बना सकता है।

————- 

#Rajasthan Dairy News, #RCDF News, #Saras Brand, #Milk Production, #Dairy Innovation, #Government Schemes, RCDF, सरस ब्राण्ड, डेयरी विकास राजस्थान, दूध संकलन, डेयरी नवाचार, कैमल मिल्क, डेयरी फंड

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com