
गीताांजलि संस्थान में जागरूकता अभियान, नि:शुल्क दंत शिविर और BCLS कार्यशाला
विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर 15 दिवसीय फ्री डेंटल कैंप में सैकड़ों मरीज लाभान्वित
‘स्वस्थ मुख, सुखी जीवन’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं
नर्सिंग छात्रों को तीन दिवसीय BCLS प्रशिक्षण, आपात स्थिति के लिए किया तैयार
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। World Oral Health Day के अवसर पर Geetanjali Dental and Research Institute में जनजागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता, नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए आमजन और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
15 दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर
पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस फ्री डेंटल कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार का लाभ मिल रहा है।

इसके साथ ही लेक गार्डन अपार्टमेंट, गोवर्धन विलास और बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भी मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किए गए, जहां लोगों को दांतों की सही देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
रंगोली, पोस्टर और शपथ के जरिए जागरूकता
संस्थान में आने वाले मरीजों को रंगोली, चार्ट और पेम्फलेट के माध्यम से मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने “स्वस्थ मुख, सुखी जीवन” थीम पर शपथ ली। इसके साथ ही दंत छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिससे ओरल हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा मिला। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मृदुला टाक, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. तरुण माली और नितिन गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।
नर्सिंग छात्रों के लिए BCLS कार्यशाला
इसी क्रम में Geetanjali College and School of Nursing में तीन दिवसीय बेसिक कार्डियो पल्मोनरी लाइफ सपोर्ट (BCLS) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजया अजमेरा द्वारा किया गया।
इस दौरान डॉ. आलोक रावत, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, कमलेश जोशी सहित कई वरिष्ठ शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस BCLS प्रशिक्षण के तहत 90 नर्सिंग छात्रों को आपातकालीन स्थिति में CPR देने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे जीवनरक्षक सेवाओं के लिए तैयार हो सकें।
स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अहम पहल
यह पूरा आयोजन मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता और आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इससे न केवल आमजन बल्कि छात्र-छात्राओं में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
—————-
#UdaipurNews, #HealthNews, #DentalCamp, #OralHealth, #NursingTraining, #CPR, #MedicalEducation, विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस, फ्री डेंटल कैंप, ओरल हेल्थ अवेयरनेस, गीताांजलि डेंटल इंस्टीट्यूट, BCLS ट्रेनिंग, CPR प्रशिक्षण
