
उदयपुर निवासी इंश्योरेंस कंपनी रीजनल हैड ने जयपुर में की आत्महत्या, नोट में.
जयपुर में कमरे में फंदे से लटके मिले इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हैड अजय अरोड़ा
सुसाइड नोट में लिखा- “मैं प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेशियल कंडीसन से थक गया हूं”
उदयपुर निवासी अजय अरोड़ा जयपुर में अकेले रह रहे थे
चित्रकूट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। Jaipur में एक Aditya Birla Health Insurance के रीजनल हेड द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उदयपुर निवासी अजय अरोड़ा (45) अपने घर में फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेंशियल कंडीशन से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 मार्च, शुक्रवार, 2026
कमरे में फंदे से लटके मिले अजय अरोड़ा
Udaipur के टीचर टाउन निवासी अजय अरोड़ा पिछले एक साल से जयपुर में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार उनका ट्रांसफर जयपुर हो गया था और वे चित्रकूट नगर सेक्टर-9 में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार उदयपुर में ही था। गुरुवार शाम को उन्होंने अपने घर में चद्दर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी के घर पहुंचने पर इस घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
read also:राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS के तबादले
मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Rajasthan Police के चित्रकूट थाना प्रभारी प्रभु सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
अरोड़ा ने सुसाइड नोट में कही दिल की बात
पुलिस को मृतक के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अजय अरोड़ा ने लिखा कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
उन्होंने लिखा कि वे “प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेंशियल कंडीशन” से काफी समय से परेशान थे और इसी वजह से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी के दबाव में नहीं थे और यह निर्णय उन्होंने अपनी इच्छा से लिया।
————-
#Jaipur News, #Crime News, #Rajasthan News, #Suicide Case, #Police Investigation, #Udaipur News, जयपुर आत्महत्या मामला, इंश्योरेंस कंपनी रीजनल हेड सुसाइड, अजय अरोड़ा केस, जयपुर क्राइम न्यूज, सुसाइड नोट मामला
