कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026: 28 मार्च को होगी परीक्षा, 19 मार्च अंतिम तिथि

कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026: 28 मार्च को होगी परीक्षा, 19 मार्च अंतिम तिथि

मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ा अवसर

अंग्रेजी व हिन्दी टंकण गति परीक्षा एनआईसी लैब में आयोजित

देरी से आए आवेदन होंगे निरस्त, विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश

संदीप,

चित्तौड़गढ़, dusrikhabar.com। जिला प्रशासन की ओर से मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित कार्मिकों के लिए कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 आयोजित करने की घोषणा की गई है। यह परीक्षा कार्मिक विभाग, राजस्थान के परिपत्र क्रमांक प.3 (1) कार्मिक/क-2/2013 दिनांक 21 जून 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को 19 मार्च 2026 तक आवेदन अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27 फरवरी, शुक्रवार, 2026

28 मार्च को होगा आयोजन

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 का आयोजन 28 मार्च 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। परीक्षा स्थल जिला कलेक्टर कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के कक्ष संख्या 73 स्थित एन.आई.सी. कम्प्यूटर लैब निर्धारित किया गया है।

परीक्षा की समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी:-

  • प्रातः 9:30 बजे – अंग्रेजी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा

  • दोपहर 1:00 बजे – हिन्दी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा

दोनों भाषाओं में आयोजित होने वाली यह टंकण गति परीक्षा पात्र आश्रित कार्मिकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

read also:गीतांजली सिनेप्स–2026: आत्म-विकास का मंत्र, प्रेरणा और मनोरंजन, जाकिर खान ने बनाई शाम

19 मार्च तक अनिवार्य रूप से करें आवेदन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पात्र कार्मिकों के आवेदन पत्र 19 मार्च 2026 तक जिला कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से पहुंच जाने चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पात्र आश्रित कार्मिकों के आवेदन समय सीमा के भीतर भिजवाना सुनिश्चित करें। आवेदन में किसी भी प्रकार की देरी होने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की होगी।

read also:गुलाबी ई-बसों से बदलेगी आबोहवा, ट्रायल रन शुरु, 8 शहरों में ई-बसें चलाने की तैयारी…

विभागों को समय सीमा पालन के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की है कि वे मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित कार्मिकों को इस कम्प्यूटर टंकण परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही समय रहते पूरी करें। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

read also:नागौर: जल जीवन मिशन की समीक्षा, पंचायतीराज 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी…

यह परीक्षा आश्रित कार्मिकों के लिए सेवा से जुड़े अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

—————– 

#Computer_Typing_Exam_2026, #Chittorgarh #Personnel_Department #Rajasthan_Government, #Typing_Speed_Test, #Hindi_English_Typing, #NIC_Lab, कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026, चित्तौड़गढ़ टंकण परीक्षा, मृत राज्य कर्मचारी आश्रित, कार्मिक विभाग राजस्थान, एनआईसी कम्प्यूटर लैब, हिन्दी टंकण परीक्षा, अंग्रेजी टंकण परीक्षा, आवेदन अंतिम तिथि 19 मार्च

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com