
नागौर: जल जीवन मिशन की समीक्षा, पंचायतीराज 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी…
नागौर अपडेट: जल जीवन मिशन की समीक्षा, नल जल मित्रों को मंजूरी, पंचायतीराज 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी
कलेक्टर की अध्यक्षता में जल एवं स्वच्छता कार्यों की गहन समीक्षा
पंचायतीराज आम चुनाव 2026: 11.76 लाख मतदाता, 1325 मतदान केंद्र
रीको विशेष शिविर 10 मार्च: नकद मुआवजे के बजाय विकसित भूमि का विकल्प
नवीन सक्सेना,
जल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, नल जल मित्रों को हरी झंडी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जल एवं स्वच्छता मिशन के अधीक्षण अभियंता पी.एस. तंवर ने प्रोजेक्ट-1 सहित नियमित कार्यों की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान स्थिति, शेष कार्य और लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में स्वीकृत जल कनेक्शन से वंचित सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र जल संबंध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गर्मियों में संभावित नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
read also: विधानसभा में नगरीय एवं स्वायत्त शासन की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित…
कलेक्टर ने जिले में चयनित नल जल मित्रों के प्रस्ताव को पारित कर अनुमोदन प्रदान किया तथा हर घर जल प्रमाणीकरण, एचएफटीसी (FHTC) कार्यों और सामुदायिक भागीदारी को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राजेश पाराशर, एवीवीएनएल के ए.एस. राठौड़ और जिला आईईसी सलाहकार मोहम्मद शरीफ छिम्पा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पंचायतीराज आम चुनाव–2026: अंतिम मतदाता सूची जारी
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर बुधवार को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूचियां उपलब्ध कराईं।
-
कुल 12 पंचायत समितियां
-
347 ग्राम पंचायतें
-
3429 वार्ड
-
1325 मतदान केंद्र
-
कुल 11,76,261 मतदाता
-
6,05,191 पुरुष
-
5,71,070 महिला
-
विशेष अभियान के तहत 51,351 नए नाम जोड़े गए, जबकि 34,883 नाम हटाए गए। वार्डवार अंतिम मतदाता सूचियां आमजन और राजनीतिक दलों की सुविधा के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
रीको विशेष शिविर 10 मार्च: विकसित भूमि का विकल्प
राज्य सरकार और रीको नीति के तहत औद्योगिक क्षेत्र गोगेलाव की स्थापना के लिए ग्राम गोगेलाव एवं बालवा की निजी खातेदारी भूमि का अधिग्रहण किया गया था। ऐसे खातेदार जो नकद मुआवजे के स्थान पर विकसित भूमि प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 10 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे रीको इकाई कार्यालय, नागौर में विशेष शिविर आयोजित होगा।
read also: गीतांजली सिनेप्स–2026 में गुरुवार को “इंस्पिरोग्रूव”, ज़ाकिर खान करेंगे युवाओं से प्रेरक संवाद
हितबद्ध व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में विकल्प/आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सक्षम स्तर से स्वीकृति/सहमति के बाद ही विकसित भूमि के आवंटन की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सभी खातेदारों से अपील है कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर आवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
—————
#NagaurNews, #JalJeevanMission, #NalJalMitra, #PanchayatiRaj2026, #VoterList, #RIICO, #RajasthanNews, जल जीवन मिशन नागौर, नल जल मित्र, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पंचायतीराज चुनाव 2026, नागौर मतदाता सूची, रीको विशेष शिविर, विकसित भूमि आवंटन
