उदयपुर में सुरों का महाकुंभ कल से, वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में कैलाश खैर

उदयपुर में सुरों का महाकुंभ कल से, वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में कैलाश खैर

उदयपुर में कल से तीन दिवसीय वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का आयोजन

फेस्टिवल में कैलाश खेर से लेकर 11 देशों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के 10 साल हुए पूरे

आयोजन में राजस्थान पर्यटन विभाग और वेदांता ग्रुप की अहम भूमिका

विजय श्रीवास्तव,

उदयपुर,dusrikhbar.com। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर वैश्विक संगीत की धड़कनों से गूंजने जा रही है। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज कलाकार एक ही मंच पर सुरों का संगम रचेंगे। इस वर्ष फेस्टिवल ‘Music Without Borders’ की यात्रा के 10 साल पूरे होने का उत्सव भी मनाएगा। फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसका आधिकारिक पोस्टर हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से जारी किया गया है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 फरवरी, शुक्रवार, 2026

कैलाश खेर की आवाज़, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की मौजूदगी

इस भव्य आयोजन में फेमस सिंगर कैलाश खेर अपनी दमदार गायकी से श्रोताओं का दिल जीतेंगे। उनके साथ-साथ अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी, इंडियन ओशन सहित 11 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी परफॉर्म करेंगे।
यह फेस्टिवल लोक, फ्यूजन, कंटेंपररी और एक्सपेरिमेंटल म्यूजिक का ऐसा मंच है, जहां संगीत की कोई सीमा नहीं होती

लोक, फ्यूजन और कंटेंपररी म्यूजिक का अनोखा अनुभव

पिछले 10 वर्षों से यह फेस्टिवल न केवल संगीत प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, बल्कि इसने भारत को वैश्विक संगीत मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

read also:राजस्थान पर्यटन में बड़ा खेला? बिना दफ्तर पोस्टिंग, लाखों का खर्च सवालों में.!
फेस्टिवल के संस्थापक संजीन भार्गव के अनुसार, इस आयोजन की आत्मा यही है कि उदयपुर खुद संगीत का हिस्सा बन जाए। इस संस्करण का उद्देश्य सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि श्रोताओं के लिए यादगार और भावनात्मक अनुभव रचना है।

पर्यटकों और शहरवासियों के लिए खास आयोजन

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 पर्यटकों और शहरवासियों दोनों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। जिन पब्लिक वेन्यू पर परफॉर्मेंस होंगी, वहां आम दिनों में भी लोगों की भारी भीड़ रहती है।
शहर की झीलों के किनारे सुबह-शाम स्थानीय लोग जुटते हैं, जबकि दोपहर में पर्यटकों का फुटफॉल रहता है—ऐसे में संगीत का यह उत्सव पूरे शहर को एक साझा मंच में बदल देगा।

read also:इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का आगाज, राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्टोन हब

तीन दिन, तीन रंग, तीन महाद्वीपों की धुनें

6 फरवरी | गांधी ग्राउंड | शाम 6 बजे से
इस दिन कैलाश खेर अपनी गायकी से समां बांधेंगे। इससे पहले राजस्थानी फोक ऑर्केस्ट्रा, तमिल फोक रॉक और अल्जेरियन रैपर्स की प्रस्तुतियां होंगी।

7 फरवरी
दूसरे दिन टर्किश पॉप, कैमरून का अफ्रो-पॉप रॉक और लोकप्रिय गायिका जोनिता गांधी परफॉर्म करेंगी।

8 फरवरी | फतहसागर पाल | दोपहर 3:30 बजे से
अंतिम दिन पोलैंड का पोलिश फोक, तुर्की का ट्रेडिशनल कुर्दिश म्यूजिक और इंडियन रॉक की प्रस्तुतियां होंगी। शाम को स्पेनिश जैज़ एंड पॉप के बाद अमित त्रिवेदी अपनी प्रस्तुति देंगे।

read also: रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर सम्मानित: 5 साल पहले हुआ था ट्रैप, गणतंत्र दिवस पर अजमेर में जल संसाधन मंत्री ने दिया सम्मान

संगीत के जरिए संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान

यह फेस्टिवल न सिर्फ संगीत का उत्सव है, बल्कि उदयपुर पर्यटन, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक सहयोग का भी मजबूत माध्यम बन चुका है। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 एक बार फिर साबित करेगा कि संगीत सचमुच सीमाओं से परे होता है।

————– 

#UdaipurWorldMusicFestival, #WorldMusicFestival2026, #KailashKher, #MusicWithoutBorders, #UdaipurEvents, #InternationalArtists, #CulturalFestival, Udaipur World Music Festival 2026, Vedanta Udaipur World Music Festival, Kailash Kher Live, International Music Festival India, Music Without Borders

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com