पहले नवरात्रि पर शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 4500 प्रिंसिपल्स की जंबो तबादला सूची जारी…

पहले नवरात्रि पर शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 4500 प्रिंसिपल्स की जंबो तबादला सूची जारी…

राजस्थान के शिक्षा विभाग सोमवार रात हुआ बड़ा फेरबदल…

शिक्षा विभाग ने सोमवार रात 4,527 प्रिंसिपल्स की तबादला सूची की जारी

बीकानेर से जारी तबादला सूची है 508 पेज की

सीएम की मंजूरी के बाद नवरात्रि के पहले दिन लागू हुआ फैसला

विधायकों की डिजायर के आधार पर कई नामों को मिली जगह

आरके सक्सेना

बीकानेर, dusrikhabar.com। राजस्थान शिक्षा विभाग ने सोमवार देर रात प्रिंसिपल्स के तबादलों की अब तक की सबसे बड़ी सूची जारी कर दी। करीब 4,527 प्रिंसिपल्स का ट्रांसफर करते हुए 508 पेज की जंबो लिस्ट शिक्षा निदेशालय ने सार्वजनिक की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति और विधायकों की डिजायर के आधार पर तैयार की गई इस लिस्ट में शहरों से गांवों और गांवों से शहरों तक कई प्रिंसिपल्स की तैनाती बदली गई है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद नवरात्र पर हुआ ऐलान

अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रांसफर लिस्ट करीब 20 दिन पहले ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी। लेकिन विधानसभा सत्र और श्राद्ध पक्ष के कारण इसे रोका गया। अब नवरात्रि के पहले दिन ही सरकार ने इसे हरी झंडी दी और देर रात आदेश जारी कर दिया गया।

4,527 प्रिंसिपल्स का तबादला, नई जगह ज्वॉइनिंग का आदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई-हस्ताक्षर के बाद यह लिस्ट सोमवार रात 9 बजे जारी की गई। आदेश के अनुसार, सभी प्रिंसिपल्स को तत्काल प्रभाव से रिलीव और नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जॉइनिंग की कोई अंतिम तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है।

विधायकों की डिजायर से बने तबादले

सूत्रों के मुताबिक, इस बार तबादलों में भाजपा विधायकों से राय ली गई थी। जिन इलाकों में विधायक नहीं हैं, वहां भाजपा प्रत्याशियों या सांसदों से सुझाव मांगे गए। कई विधायकों ने अपने पसंदीदा नामों की सूची सौंपी, जिन्हें ट्रांसफर लिस्ट में जगह दी गई।

शहरों में वर्षों से जमे प्रिंसिपल्स को गांवों में भेजा गया है और नव-क्रमोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी प्रिंसिपल्स की नियुक्ति की गई है। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में संतुलन और नई ऊर्जा लाने के लिए अहम माना जा रहा है।

4500 प्रिंसिपल की सूची देखने के लिए यहां देखें

————-

शिक्षा विभाग, प्रिंसिपल तबादला, जंबो ट्रांसफर लिस्ट, 4,527 प्रिंसिपल ट्रांसफर, राजस्थान शिक्षा खबर, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा विधायक डिजायर, #शिक्षाविभाग,  #प्रिंसिपलतबादला,  #राजस्थानखबर,  #जंबोट्रांसफरलिस्ट,  #भजनलालशर्मा,  #नवरात्र,  #शिक्षासुधार,

CATEGORIES
TAGS
Share This