Visitors: 6012681
लम्पी डिजिज से बचाव के लिए 30करोड़ की राशि स्वीकृत

लम्पी डिजिज से बचाव के लिए 30करोड़ की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकृत की राशि

जयपुर। गायों में फैल रहे लम्पी रोग के उपचार और बचाव के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। पशुधन निशुल्क आयोग्य योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।  

सीएम गहलोत ने आज गायों को लम्पी रोग से बचाने और उनका उपचार करने के लिए दवा और वैक्सीन खरीद हेतु पशुपालन विभाग को 30करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। अब विभाग अधिक मात्रा में गायों को इस रोग से बचाने के लिए दवा और वैक्सीन की खरीद कर पाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )