गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित

पिंक सिटी प्रेस क्लब में श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान समारोह

वरिष्ठ लेखकों-पत्रकारों को साफा, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया अलंकरण

वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी श्याम राय भटनागर के जीवन और विचारों को किया स्मरण

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान एवं लास्ट टर्मिनल मीडिया समूह की ओर से जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27जनवरी, मंगलवार, 2026

कई भाषाओं के ज्ञाता थे श्याम राय भटनागर

संस्थान के आयोजक एवं श्याम राय भटनागर के सुपुत्र अशोक भटनागर ने बताया कि स्व. श्याम राय भटनागर अपने समय की ऐसी विशिष्ट शख्सियत थे, जो पत्रकारिता और साहित्य से गहराई से जुड़े रहे और 7–8 भाषाओं का ज्ञान रखते थे। उनके नाम पर आयोजित यह समारोह पत्रकारिता, साहित्य और लेखन की विभिन्न विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक सार्थक प्रयास है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित

वरिष्ठ लेखक-पत्रकारों को मिला ‘पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान’

पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में वरिष्ठ लेखक और पत्रकार बालमुकुंद ओझा, लक्ष्मण बोलिया, फारुख अफरीदी, आशा पटेल और एल.सी. भारतीय को साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह और श्रीफल भेंट कर पत्रकारिता साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

read also:राजधानी जयपुर में सरकारी संस्थानों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पत्रकारिता सुविधा की नहीं, संघर्ष की राह : गोपाल शर्मा

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता परेशानी की पगडंडी है, सुविधा की सड़क नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता पत्रकारिता की पक्षधर नहीं हो सकती। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज और लक्ष्मण बोलिया ने स्व. श्याम राय भटनागर से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए।
इस अवसर पर सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के चेयरमैन सुनील शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महामंत्री मुकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन क्रमशः आभास भटनागर और वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा ने किया।

read also:गणतंत्र दिवस पर राजभवन से अमर जवान ज्योति तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित 2

श्याम राय भटनागर साहित्य शोध संस्थान के बारे में

पत्रकारिता और साहित्य की विरासत को सहेजने का प्रयास

श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान पत्रकारिता, साहित्य और लेखन से जुड़े मूल्यों, शोध और रचनात्मक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत है।
संस्थान का लक्ष्य स्वतंत्रता सेनानी एवं बहुभाषाविद श्याम राय भटनागर की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, पत्रकारिता और साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक-बौद्धिक विमर्श को मजबूत करना है। संस्थान द्वारा समय-समय पर सम्मान समारोह, विचार गोष्ठियां और साहित्यिक आयोजन किए जाते हैं।

read also:लोकतंत्र के पर्व-गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

समारोह के अंत में राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और ग़ज़ल गायक इकराम राजस्थानी, बनज कुमार बनज, गोविन्द भारद्वाज, श्रीमती ममता मंजुल और नवनीत राय रुचिर ने अपने स्वरों और गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखक, साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित रहे।

read also:JSG महानगर ग्रुप का 51सदस्यीय दल हांगकांग-मकाउ-शेन्जिन यात्रा पर रवाना

—————

#Journalism Award, #Literature News, #Jaipur Press Club, #Shyam Rai Bhatnagar, #Media Events, #Hindi Literature, Shyam Rai Bhatnagar Sahitya Shodh Sansthan, Journalism Sahitya Shiromani Award, Pink City Press Club Jaipur, Journalism Award Ceremony, Literary Award, Republic Day Eve

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com