जेके सीमेंट के सामाजिक सरोकार: ट्रक ड्राइवरों की नेत्र जांच तो विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण

जेके सीमेंट के सामाजिक सरोकार: ट्रक ड्राइवरों की नेत्र जांच तो विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण

जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा का स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष फोकस

सामाजिक सरोकार के तहत क्षेत्र के विकास में जुटा जे.के. सीमेंट 

100 से अधिक ट्रक ड्राइवरों की आंखों की जांच, निशुल्क चश्मे वितरित

शाहाबाद, टीलाखेड़ा और करथाना के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, जूते व स्वेटर प्रदान

सुश्री सोनिया,

निंबाहेड़ा, dusrikhabar.com। सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पहल कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। कंपनी द्वारा एक ओर ट्रक ड्राइवरों और उनके सहायकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 फरवरी, मंगलवार, 2026

दोनों ही कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहयोग देना और उन्हें बेहतर जीवन एवं उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।

जे.के. सीमेंट वर्क्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत प्लांट परिसर में आने वाले ट्रक ड्राइवरों एवं उनके सहायकों के लिए एक दिवसीय आंखों की जांच शिविर

जे.के. सीमेंट वर्क्स का सामाजिक सरोकार के तहत प्लांट परिसर में ट्रक ड्राइवरों एवं उनके सहायकों के लिए एक दिवसीय आंखों की जांच शिविर का आयोजन

ट्रक ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन

जे.के. सीमेंट वर्क्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत प्लांट परिसर में आने वाले ट्रक ड्राइवरों एवं उनके सहायकों के लिए एक दिवसीय आंखों की जांच शिविर का शुभारंभ यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने फीता काटकर किया।

उदयपुर के उन्नति संस्थान के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 100 से अधिक ट्रक ड्राइवरों की नेत्र जांच की गई। जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने ड्राइवरों को आंखों की सुरक्षा एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

read also:फरवरी लास्ट वीक में राजस्थान हाई अलर्ट पर, राष्ट्रपति-पीएम का प्रस्तावित दौरा.!

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर मैनेजर राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर लॉजिस्टिक्स हेड संजय जैन, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. संतोष चौधरी, आईआर हेड भुवनेश सिंह, ऑपरेशन हेड लॉजिस्टिक्स गजराज सिंह राठौड़, एचआर ऑफिसर श्याम शर्मा, आशीष ओझा, तेज सिंह राणावत सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

इसी क्रम में जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारा शिक्षा क्षेत्र में भी सराहनीय पहल की गई। यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा के निर्देशन में शाहाबाद, टीलाखेड़ा एवं करथाना के सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को स्कूल बैग, जूते, स्वेटर, टोपी और मोजे वितरित किए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना और उन्हें नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

read also:PAK में जन्म, यूपी में ठिकाना: क्या ISI कनेक्शन वाली ‘नाजिया’ मेरठ को स्लीपर सेल का केंद्र बना रही थी?

जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा द्वारायूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूली बच्चों को बैग, जूते, स्वेटर, टोपी और मोजे वितरित किए

जे.के. सीमेंट यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूली बच्चों को बैग, जूते, स्वेटर, टोपी और मोजे वितरित किए

सामग्री वितरण के दौरान टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, पूर्व प्रधान अशोक जाट एवं सीबीईओ अरविंद मुंदडा ने विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर मैनेजर राहुल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और कंपनी की इस पहल की सराहना की।

read also:ED ने मनी लॉन्ड्रिंग में 7.72 करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच: आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव पर कार्रवाई, जयपुर में 139 लोगों-कंम्पनियों पर केस

समाज के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण

जेके सीमेंट के सामाजिक सरोकार केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक कल्याण को भी समान महत्व देते हैं। नेत्र जांच शिविर और विद्यार्थियों को सामग्री वितरण जैसी पहलें कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जे.के. सीमेंट वर्क्स ने यह संदेश दिया है कि उद्योग और समाज का विकास साथ-साथ संभव है।

read also:उदयपुर समेत 8 शहरों के रोडवेज बस स्टैंड चमकेंगे: 300 करोड़ खर्च होंगे, पीपीपी मॉडल पर होगा विकास; एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी

————- 

#JKCement, #CSRActivities, #Nimbahera, #SocialConcern, #EyeCheckCamp, #EducationSupport, #CorporateSocialResponsibility, #RajasthanNews, जेके सीमेंट के सामाजिक सरोकार, जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा, नेत्र जांच शिविर, ट्रक ड्राइवर आंख जांच, विद्यार्थियों को सामग्री वितरण, CSR गतिविधियां, निंबाहेड़ा समाचार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com