जेके सीमेंट ने किया समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान…

जेके सीमेंट ने किया समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान…

मांगरोल में जे.के. सीमेंट का महिला दिवस समारोह

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर दिया प्रेरणा का संदेश

300 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पर जागरूकता

कठपुतली शो, डांस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

सुश्री सोनिया,

चित्तौड़गढ़, dusrikhbar.com। निंबाहेड़ा क्षेत्र के ग्राम मांगरोल में जे.के. सीमेंट वर्क्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी के स्पर्श प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

जेके सीमेंट ने किया समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान...

ग्राम मांगरोल में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जे.के. सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल और एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुरभि लेडीज क्लब की अध्यक्षा स्नेहा तोषनीवाल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान मंच पर कंपनी के आईआर हेड भुवनेश सिंह, सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह तथा सुरभि महिला क्लब की पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्नेहलता तोषनीवाल सुरभि क्लब महिला अध्यक्ष जेके सीमेंट निम्बाहेड़ा

महिलाएं परिवार के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार

महिला दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि स्नेहा तोषनीवाल ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल परिवार बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित 300 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कठपुतली शो, डांस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जेके सीमेंट ने किया समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान...  सांस्कृतिक आयोजन

स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं की साझा

इस दौरान जे.के. सीमेंट के स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से महावारी स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आयोजकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सृष्टि कुमावत ने किया। इस अवसर पर सुरभि क्लब की सुनीता लड्डा, लक्ष्मी सोनी, पूजा शर्मा, प्रियंका चक्रबर्ती, निर्मला शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं।

——————- 

#JK Cement, #Women’s Day 2026, #Mangrol Event, #CSR Activity, #Women Empowerment, #Neemuch Nimbahera News, जेके सीमेंट महिला दिवस, मांगरोल महिला दिवस कार्यक्रम, स्पर्श प्रोजेक्ट, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, जेके सीमेंट सीएसआर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com