रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन से लेकर नई आवासीय योजनाओं तक कई बड़े ऐलान…

रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन से लेकर नई आवासीय योजनाओं तक कई बड़े ऐलान…

परियोजना समिति की 175वीं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

आवासन मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने दिए रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश

अरावली विहार भिवाड़ी में 32 और डीटीओ हनुमानगढ़ में 160 नए फ्लैट्स को मंज़ूरी

प्रताप नगर, जयपुर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण को हरी झंडी

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान आवासन मंडल की परियोजना समिति की 175वीं बैठक गुरुवार को मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने की। बैठक में रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन, नई आवासीय योजनाओं और सामुदायिक केंद्र निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

read also:प्रवासी राजस्थानी मीट’ प्री-समिट में पर्यटन विस्तार, निवेश और नवाचार पर meaningful संवाद

मंडल के मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित परियोजना समिति की 175वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मण्डल अध्यक्ष श्री देबाशीष पृष्टि ने की।

रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन को लेकर सख्त निर्देश

मंडल अध्यक्ष ने रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आवासन मंडल के सभी अभिलेखों को चरणबद्ध तरीके से पूर्णत: डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने रिकॉर्ड से लेकर वर्तमान योजनाओं के सभी दस्तावेज डिजिटल प्रारूप में सुरक्षित किए जाएं, ताकि कार्यप्रणाली आधुनिक बने, अभिलेखों की खोज सरल हो और विभागीय गतिविधियों की गति में तेजी आए। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन से भविष्य में रिकॉर्ड संबंधी विसंगतियों का समाधान होगा और मंडल की कार्यशैली और अधिक तकनीक-आधारित बन सकेगी।

read also:RCDF का एक और कीर्तिमान, राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड-2025 में जीते 3अवॉर्ड

अरावली विहार भिवाड़ी में 32 और डीटीओ हनुमानगढ़ में 160 फ्लैट्स की आवासीय योजना को मंज़ूरी

बैठक में अरावली विहार योजना, भिवाड़ी में उच्च आय वर्ग (S+8) के 32 फ्लैट्स की आवासीय योजना लाने का निर्णय हुआ। इससे अलवर, भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों के मध्यम एवं उच्च आय वर्ग के निवासियों को आवासीय विकल्प मिलेंगे। इसी तरह मंडल की डीटीओ हनुमानगढ़ योजना में मध्यम आय वर्ग–A के 160 (G+3) फ्लैट्स के निर्माण को भी स्वीकृति मिली। इससे हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नजदीकी क्षेत्रों के परिवारों को आधुनिक, सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध होंगे। इन दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण दिसंबर माह में शुरू किया जाएगा।

read also:34 साल के मरीज का वजन 20 किलो रह गया: SMS हॉस्पिटल में दुर्लभ बीमारी का हुआ ऑपरेशन, एक लाख में से 1 में होती है परेशानी

जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर–22 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण

बैठक में सेक्टर–22 प्रताप नगर, जयपुर में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। यह केंद्र आवंटियों और आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा और प्रताप नगर सहित आसपास के क्षेत्रों को सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। इसका निर्माण कार्य जनवरी माह से शुरू किया जाएगा। 

read also:कर्नाटक में कुर्सी की लड़ाई खुलकर सामने आई! डीके शिवकुमार के तंज पर बोले सिद्धारमैया – ‘जनादेश एक पल

परियोजना समिति की सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक रिंकू बंसल ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, टी.एस. मीणा, सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

————–

#Rajasthan Housing Board,# Awasan Mandal Jaipur, #Record Digitization Rajasthan, #Bhiwadi Housing Scheme, #Hanumangarh Flats, #Pratap Nagar Community Center,# Rajasthan Urban Development, #Jaipur News, 175th Meeting of Project Committee, Record Digitization, Rajasthan Housing Board, Aravali Vihar Bhiwadi, DTO Hanumangarh Flats, Community Centre Pratap Nagar,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com