इन जिलों में तेज हवा, बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
जयपुर के मालेश्वर धाम में शुरु हुआ प्राकृतिक झरना

इन जिलों में तेज हवा, बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

पिछले 24 घंटे से रुक-रुक को हो रही रिमझिम बारिश

प्रदेश के तापमान में 8डिग्री तक की गिरावट दर्ज

जयपुर। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही राजस्थान में मानसून की बारिश से प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में मानसून की बारिश के बाद तापमान में भी करीब 8डिग्री की गिरावट हुई है जिसके चलते प्रदेश के लोगों को गर्मी से निजात मिली है। जयपुर में भी पिछले 24घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

क्या कहता है मौसम विभाग

प्रदेश के मौसम विभाग के अनसुार अगले 48घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बिजली की गड़गड़ाहट, तेज हवाएं और तेज बारिश के साथ होने की संभावना है। अरब सागर से मिल रही नमी के चलते प्रदेश इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि जयपुर में रविवार को प्री मानसून की जमकर बारिश हुई जिसमें करीब 50MM तक पानी बरसा, इससे सड़कों और निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। प्रदेश के करीब 13 जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।  

यहां बहने लगे प्राकृतिक झरने 

प्री मानसून की बारिश से जयपुर के सामोद में मालेश्वर धाम में पहाड़ों से झरना बहना शुरू हो गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पहाड़ी स्थानों के आसपास बांसवाड़ा, उदयपुर और माउंटआबू में प्राकृतिक झरने बहने शुरू हो गए हैं। इससे पहाड़ी इलाकों के आसपास मौसम को लुत्फ उठाने वालों और सैलानियों की भीड़ नजर आने लगी है। 

इन जिलों में चेतावनी, गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग की मानें तो जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के 18 जिलों जयपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागौर, अजमेर, दौरा, अलवर, बीकानेर, जोधपुर, धौलपुर, झालावाड़ और भरतपुर में तेज हवा, बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

 

 

 

CATEGORIES
Share This