
700 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प: गीतांजली में ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो’ सम्मान, मानवता के रक्षकों को मिला सम्मान
‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान‘ से गुड सेमेरिटन्स, एम्बुलेंस चालक और स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित
नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
गीतांजली हॉस्पिटल वर्षों से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अत्याधुनिक उपचार करवा रहा उपलब्ध
संदीप बहल,
उदयपुर,dusrikhabar.com। सड़क दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों का टूट जाना है। इसी सोच के साथ गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर ने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से एक प्रेरणादायी ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान समारोह‘ आयोजित किया।
कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, वहीं दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन्स, एम्बुलेंस कर्मियों और इमरजेंसी विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित कर मानवता के प्रति उनके योगदान को सलाम किया गया।
read alos:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24जुलाई, शुक्रवार, 2026

पूर्व महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ का स्वागत करते हुए गीतांजली के माकेटिंग हैड, कल्पेश चंद्र रजबार।
सड़क सुरक्षा का संदेश बना युवा शक्ति का संकल्प
उदयपुर स्थित गीतांजली ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे आसान तरीका है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा रहे। आयोजन में गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर नारायण चौधरी और सचिव प्रीति पामेचा सहित आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
read alos:’नाव’ बनीं कारें, घर-दुकानें डूबीं… गुजरात में मॉनसून का रौद्र रूप
‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो‘ बने मानवता के सच्चे नायक
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरक क्षण वह रहा जब सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन्स, इमरजेंसी विभाग के स्वास्थ्यकर्मियों और एम्बुलेंस चालकों को ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान‘ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन लोगों के लिए था, जो किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए बिना किसी स्वार्थ के आगे आते हैं और ‘गोल्डन ऑवर‘ के महत्व को सार्थक बनाते हैं।
गीतांजली की पहल: इलाज के साथ जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी
हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर ने बताया कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दक्षिणी राजस्थान में वर्षों से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि एम्बुलेंस कर्मियों और विभिन्न संस्थाओं को BLS (Basic Life Support) एवं ATLS (Advanced Trauma Life Support) जैसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी नियमित रूप से देता है, ताकि दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर के दौरान बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो’ सम्मान पाकर पूर्व महारानी निवृत्ति कुमारी के साथ ।
दुर्घटनाएं रोकना समाज की साझा जिम्मेदारी
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, अतिथियों और प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव आगे आने का संकल्प लिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का पालन करे और दुर्घटना के समय पीड़ित की मदद के लिए आगे आए, तो हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है।
हर सड़क दुर्घटना के पीछे किसी परिवार का सपना, किसी मां की उम्मीद और किसी बच्चे का भविष्य जुड़ा होता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। गीतांजली मेडिकल कॉलेज का यह अभियान बताता है कि जागरूकता, संवेदनशीलता और समय पर सहायता मिलकर अनेक जिंदगियां बचा सकती हैं।
———————————–
#Geetanjali Medical College, #Geetanjali Hospital, #Udaipur News, #Road Safety, #Road Safety Superhero, #Good Samaritan, #Ambulance Service, #BLS Training, #ATLS Training, #Golden Hour, #Transport Department, #Aadhar Foundation Trust, #Rajasthan Health News, #Traffic Awareness, गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर, सड़क सुरक्षा जागरूकता, रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान, रोड सेफ्टी कार्यक्रम, गुड सेमेरिटन्स, एम्बुलेंस चालक सम्मान, BLS प्रशिक्षण, ATLS प्रशिक्षण, गोल्डन ऑवर, उदयपुर समाचार, सड़क दुर्घटना जागरूकता, Geetanjali Hospital Udaipur
