
देशभर के बुनकरों को मिला राष्ट्रीय मंच, जयपुर में हरकरघा एक्सपो 2.O शुरु
जयपुर में सजा विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार 2.0, देशभर के बुनकरों को मिला राष्ट्रीय मंच
राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने किया उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बताया अहम पहल
11 से 17 फरवरी तक चलेगा आयोजन, लाइव बुनाई और थीम पवेलियन आकर्षण का केंद्र
14 फरवरी को NIFT जोधपुर सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से फैशन शो
जयपुर,dusrikhabar.com। राजधानी जयपुर में बुनकर सेवा केंद्र (केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से आयोजित “विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार 2.0” का भव्य शुभारम्भ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता तथा नीति निर्माण विभाग के राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने किया।
11 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों और शिल्पकारों को अपने पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का सशक्त अवसर मिला है। हथकरघा एक्सपो प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 फरवरी, गुरुवार, 2026
आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करता आयोजन
उद्घाटन अवसर पर मीडिया से संवाद करते हुए राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि “विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार 2.0” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला ठोस प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से देश के कोने-कोने से आए बुनकरों को सीधा बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय हस्तशिल्प को नई पहचान मिलेगी।
मंत्री विश्नोई ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर कारीगरों के हुनर की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को करीब से देखने, समझने और खरीदने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है, जिससे आमजन सीधे देश की समृद्ध वस्त्र विरासत से जुड़ सकेंगे।
read also:राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-2027 का बजट, किसे क्या मिला? देखिए ताजा अपडेट…LIVE

देशभर के बुनकरों को मिला राष्ट्रीय मंच, जयपुर में हरकरघा एक्सपो 2.O
देशभर की प्रसिद्ध साड़ियों और वस्त्रों का अनूठा संगम
रुचि यादव, उपनिदेशक, बुनकर सेवा केंद्र, केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने जानकारी दी कि एक्सपो में विभिन्न राज्यों के बुनकर अपनी विशिष्ट पहचान वाले उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में चंदेरी, माहेश्वरी, जामदानी, पैठणी, टसर सिल्क साड़ी, ऊनी शॉल्स, मंगलगिरी हैंडलूम साड़ी, वेंकटगिरी कॉटन साड़ी, उप्पाडा, बनारसी, काँचीपुरम, हाथ से कढ़ाई की एप्पलीक, कोटा डोरिया, आँवा,अजरख ब्लॉक प्रिंट प्रमुख आकर्षण हैं।
read also:राज्य बजट 2026-27: उद्योगों को रफ्तार देने वाला: उद्योग,वाणिज्य मंत्री केके विश्नोई
थीम पवेलियन और लाइव लूम डेमो बने आकर्षण
जयपुर स्थित बुनकर सेवा केंद्र, जो कि वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय का अधीनस्थ कार्यालय है, राजस्थान में हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है।
इस बार एक्सपो में विशेष थीम पवेलियन तैयार किया गया है, जहां विभिन्न हैंडलूम उत्पादों के साथ एक नमूना करघा (लूम) भी स्थापित किया गया है। आगंतुकों को पारंपरिक बुनाई की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा, जो युवाओं और डिजाइन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक साबित होगा।
read also:समृद्ध किसान, सशक्त पशुपालक की दिशा में बड़ा कदम: जोराराम कुमावत
14 फरवरी को फैशन शो, युवाओं से जुड़ेगा हथकरघा
आयोजन के तहत 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को शाम 3 बजे एक विशेष फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में NIFT जोधपुर, ARCH, IIS, JNU, APEX और PODDAR जयपुर के सहयोग से कारीगरों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट हैंडलूम साड़ियों और समकालीन परिधानों का प्रदर्शन होगा। इस फैशन शो के माध्यम से पारंपरिक वस्त्रों को आधुनिक डिजाइन परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे युवाओं के बीच हथकरघा उद्योग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
————
#HandloomExpo, #JaipurEvent, #BunkarSevaKendra, #TextileMinistry, #KKVishnoi, #VocalForLocal, #AtmanirbharBharat, #FashionShowJaipur, #HandloomSaree, विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार 2.0, बुनकर सेवा केंद्र जयपुर, केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय, हथकरघा एक्सपो जयपुर 2026, के.के. विश्नोई, हैंडलूम साड़ी प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर भारत, थीम पवेलियन, लाइव लूम डेमो, फैशन शो 14 फरवरी 2026
