
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित: स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स और लोकल ट्रेनें लेट
मुंबई में जलभराव और यातायात ठप
महाराष्ट्र के नांदेड में अचानक आई आपदा
नांदेड़ में बादल फटने से आसमान से बरसी आफत
मुंबई, (dusrikhabar.com)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह से जारी तेज बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। कई इलाकों में जलभराव से सड़कें बंद हो गईं और जगह-जगह लंबा जाम लग गया। लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं, वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, औसतन फ्लाइट्स 54 मिनट देरी से उड़ रही हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड में बादल फटा, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
नांदेड, महाराष्ट्र। (dusrikhabar.com) महाराष्ट्र के नांदेड जिले में सोमवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। अचानक हुई तेज बारिश और पानी के तेज बहाव से कई इलाके प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
SDRF और स्थानीय प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत व बचाव दल प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और हर संभव मदद करने में जुटा है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

प्रभावितों की मदद और सतर्कता के निर्देश
नांदेड के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने वहां रह रहे लोगों को अस्थायी शिविरों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदौर में बारिश से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार दोपहर भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन पानी की टंकी की दीवार गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड और हिमाचल में मूसलाधार बारिश से हाईवे बंद
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और लगभग 400 सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर बह जाने और टूटने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और यात्रा टालने की अपील की है।
—————-
मुंबई बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई फ्लाइट लेट, लोकल ट्रेन देरी, इंदौर हादसा, बारिश में दीवार गिरी, उत्तराखंड बारिश, हिमाचल बारिश, हाईवे बंद, #मुंबईबारिश, #स्कूलकॉलेजबंद, #लोकलट्रेन, #फ्लाइटलेट, #इंदौरहादसा, #हिमाचलबारिश, #उत्तराखंडबारिश, #भारतसमाचार,
